
teacher loot
आगरा। थाना बसई अरेला के अरनोटा तिराहे पर अपने घर लौट रहे शिक्षक के साथ अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने लूट कर ली। बदमाशों ने शिक्षकों के सिर पर तमंचा रख दिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
यहां का मामला
थाना बसई अरेला के गांव छतोली पुरा निवासी शिक्षक आगरा से वापस अपने घर आ रहे थे। अरनोटा से अपने गांव की ओर मुड़ते ही पीछे से आई एक अपाचे पर सवार दो लोगों ने शिक्षक को रोक कर तमंचे कनपटी पर लगाकर उससे पांच हजार रुपये लूट कर भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों तरफ दौड़ लगायी किन्तु अपाचे सवार बदमाशा हाथ नहीं लगे। शिक्षक द्वारा अज्ञात अपाचे सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
वाहन चोर गैंग दबोचा
थाना पिनाहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चम्बल नदी घाट पर बैरियर के पास चोरी की दो बाइकों पर सवार चार लोगों को बाइक चोर की संदिग्धता पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाने लाकर गहनता से पूछने पर इन चारों ने अपना नाम टीकाराम व विक्रम सिंह निवासीगण उटसाना, राहुल निवासी लखनपुरा, ब्रजेश निवासी कुकथरी बताया। पुलिस ने इनसे तीन बाइकें चोरी की बरामद की हैं। थानाध्यक्ष पिनाहट विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ये बड़ा गैंग है। कुछ लोग पकड़े गए हैं, कुछ की तलाश चल रही है।
Published on:
28 Jun 2018 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
