27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
Teachers day 2018: गुरुओं ने दिया बच्चों को ये खास संदेश, देखें वीडियो
Play video

Teachers day 2018: गुरुओं ने दिया बच्चों को ये खास संदेश, देखें वीडियो

शिक्षक दिवस 2018 के अवसर पर शैक्षिक संस्थानों में धूम धाम से मनाया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Sep 2018, 4:19 PM IST

आगरा। शिक्षक दिवस 2018 के अवसर पर शैक्षिक संस्थानों में धूम धाम से मनाया गया। स्कूलों में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, तो वहीं संस्थानों में स्टूडेंट्स द्वारा जमकर धमाल मचाया गया। अमेरिकन इंस्टीट्यूट सिकंदरा बोदला ब्रांच में सेलीब्रेशन के अवसर पर गुरुओं ने बच्चों को खास संदेश दिया।

ये बोले गुरु जी
अमेरिकन इंस्टीट्यूट सिकंदरा बोदला ब्रांच के रीजनल डायरेक्टर अमित राघव ने संस्थान के बच्चों को टीचर्स डे का महत्व समझाते हुए बताया कि शिक्षक दिवस साल 1962 से भारत के दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और एक शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि छात्र के जीवन में गुरु विशेष महत्व रखता है। इसलिए सभी छात्रों को गुरुओं का सम्मान करना चाहिये।

गुरु और माता पिता का करें सम्मान
अमेरिकन इंस्टीट्यूट की फैकल्टी पूजा ने बताया कि बच्चों के लिए प्रथम गुरु उनके माता पिता होते हैं और दूसरे गुरु वो होते हैं, जो समाज का ज्ञान कराते हैं और शिक्षा की रोशनी देते हैं। इसलिय शिक्षक ही नहीं, माता पिता का भी सम्मान करना चाहिये। वहीं फैकल्टी कीर्ति ने बताया कि शिक्षक अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर छात्र के जीवन में शिक्षा रूपी दीप जलाते हैं। इसिलए ही गुरु का स्थान भगवान से भी बड़ा माना गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश