आगरा। दिल्ली के इंपीरियल होटल से शुरू हुई द हिमालयन चैलेंज 2018 आज आगरा पहुंची। विंटेज कार रैली भारत के विभिन्न हिस्सों और नेपाल होते हुए आगरा में आई, तो इस कार रैली में शामिल खूबसूरत कारों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता नजर आई। एक से एक बेहतरीन कार लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुईं थी। लोगों में इन कारों का फोटो खींचने ही नहीं, बल्कि इनका वीडियो बनाने का भी क्रेज दिखाई दिया।