आगरा। रात में जब आप सोते हैं, तो रात में चोर आपके घर और प्रतिष्ठानों के ताले तोड़ते हैं। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद सिर्फ ये सोचते हैं, कि आखिर चोरों ने इस घटना को अंजाम कैसे दिया। ऐसा ही एक चोरी का मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। चोरों ने थाना सदर के सेवला स्थित एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये कीमत के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।