1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान के घर को बनाया चोरों ने निशाना, लाखों के माल पर हाथ साफ

थाना पिढ़ौरा के गांव विजयगढ़ी में चोरों ने धावा बोलकर किसान के घर को निशाना बनाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 8 May 2018, 9:33 AM IST

Theft of millions

Theft of millions

आगरा। चोरी की वारदातें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। थाना पिढ़ौरा के गांव विजयगढ़ी में चोरों ने धावा बोलकर किसान के घर को निशाना बनाया। चोर किसान के घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यहां का है मामला
विजयगढ़ी निवासी किसान राज सिंह अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहा था। किसान ने बताया कि रात में किसी समय चोर उसके घर में कूद गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी के तोले तोड़ दिए। चोर अलमारी में रखा करीब आठ तोले सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए।

सुबह हुई जानकारी
घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब किसान जागा। घर का सामान बिखरा पड़ा देख किसान के होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद किसान से भी पुलिस ने पूछताछ की। किसान द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश