
आगरा। ताजनगरी में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस नेता के घर को चोरों ने निशाना बनाया, हालांकि चोर कुछ भी ले जाने में तो असफल हुए लेकिन जो वीडियो वायरल हुआ है उससे समजा जा सकता है कि चोर किस तरह बेखौफ हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिख रहा है।
मामला शाहगंज पुलिस स्टेशन का है। शाहगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्रकी दशरथ कुंज, वेस्ट अर्जुन नगर कॉलोनी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय तिवारी रहते हैं। संजय तिवारी के मकान नंबर 54 A को चोरों ने निशाना बनाया। घर में स्कॉर्पियो, बोलेरो औऱ वेगनआर कार खड़ी थी। चोर बारी-बारी तीनों गाड़ियों के लॉक खोलने का प्रयास करता है लेकिन वह गाड़ी ले जाने में असफल होता है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। संजय तिवारी ने शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।