10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डस्टबिन के नीचे घर की चाबी छुपाना पड़ गया महंगा, लाखों का माल हो गया चोरी

मकान मालिक ने छुपाई ऐसी जगह चाबी, जहां से खोजना था मुश्किल, फिर भी चोरों ने लाखों का माल चुराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 Aug 2018, 1:03 PM IST

Thieves

Thieves

आगरा। रक्षाबंधन पर ससुराल जाना सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी को भारी पड़ गया। पत्नी के साथ ससुराल गये कर्मचारी ने घर की चाबी डस्टबिन के नीचे छुपा दी थी। इसके बाद भी चोरों ने चाबी को आसानी से खोजा, घर में प्रवेश किया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर जब घर का हाल देखा, तो उनके होश उड़ गये।

ये भी पढ़ें - शिवपाल के दूसरे पार्टी में शामिल होते ही अखिलेश को लगेगा बड़ा झटका, सपा के ये दिग्गज नेता दिखेंगे 'चाचा' के साथ

यहां का मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के विमल विहार कॉलोनी का है। यहां पर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी आरडी शर्मा रहते हैं। रविवार दोपहर 12 बजे वे पत्नी के साथ ससुराल गए थे। वहीं दोपहर एक बजे बेटा राजेश भी पत्नी के साथ चला गया। गेट पर ताला लगा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चाबी को डस्टबिन के नीचे रखकर जाते थे। तीन बजे आरडी शर्मा आए तो घर का गेट खुला था। अंदर अलमारियां भी खुली मिलीं और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने की छानबीन
सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकानस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से 25 तोला सोने के जेवरात, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस चोरी में किसी नजदीकी का हाथ होने की बात सामने आ रही है। जानकारी पर ये भी पता चला है कि चाबी के बारे में कुछ परिचितों को भी जानकारी रहती थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है।

ये भी पढ़ें - मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी, जानिये क्या रहेगा मौसम का हाल