24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेम्पो और इंडिका कार में आमने सामने की भिड़ंत, तीन की मौत, देखें वीडियो

बाह थाना क्षेत्र के प्रिंस पेट्रोल पंप के पास उस समय कोहराम मच गया जब तेज गति से आ रही इंडिका कार और टेम्पो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 02, 2018

car accident

car accident

आगरा। बाह थाना क्षेत्र के प्रिंस पेट्रोल पंप के पास उस समय कोहराम मच गया जब तेज गति से आ रही इंडिका कार और टेम्पो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। आमने सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो और कार का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और टेम्पो में बैठी सवारियां उछलकर दूर जाकर गिरीं।

ये भी पढ़ें - शादी समारोह में इस तरह पहुंचे, तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, एसपी ने दिए सख्त आदेश

मच गई चीख पुकार
इस हादसे को देख कर राहगीर मदद के लिए आगे बढ़े, तो पूरी सड़क पर लोग गंभीर रुप से जख्मी पड़े हुए थे। चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा था। घटना की जानकारी लोगों ने तुरंत क्षेत्रीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बलवीर पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी बड़ा गांव के साथ एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गंभीर घायल अवस्था में एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - जीएसटी का एक सालः बरेली को स्मार्ट सिटी का तमगा दिलाने वाला जरी कारोबार बेहाल

सूचना पर पहुंचे परिजन
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हादसे में मृत और घायल लोगों के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना तेज था कि आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया और अंधेरा छटा तो चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। सड़क पर घायल लोग तड़प रहे थे, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि टेम्पो में 8 से 10 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें - जीएसटी का एक सालः ताला और हार्डवेयर का कुटीर उद्योग धड़ाम