यह था मामला
ताजनगरी के यमुना पार स्थित महताब बाग के पास बने आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के ताज व्यू प्वाइंट से ड्रोन उड़ाकर ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगा दी गई। ताज की सुरक्षा में सेंध लगने की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्रोन उड़ा रहे हैदराबाद के तीन पर्यटकों को पकड़ लिया। देर रात उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में टूरिस्टों ने पुलिस को बताया कि कि उन्हें ताज के पास ड्रोन नहीं उड़ाने की जानकारी नहीं थी। जहां ड्रोन उड़ाया गया, वह ताज की 500 मीटर की परिधि में आता है।
यह भी पढ़ें—