10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ताजमहल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, धर्मस्थलों पर तैनात हुए स्वाट कमांडो

पर्यटन पुलिस को भी खास तौर पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Nov 2019, 8:08 AM IST

आगरा। अयोध्‍या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर ताजमहल और किले पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। ताजमहल परिसर में सीआईएसएफ तैनात है, तो वहीं दो घेरे पुलिस ने भी बनाए हैं। वहीं आगरा किले में तीनों घेरे पुलिस के बनाए गए हैं। इसके साथ ही पर्यटन पुलिस को भी खास तौर पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले AMU की परीक्षाएं स्थगित, स्कूल बंद, सीमा पर नाकाबंदी, इंटरनेट सेवाएं ठप

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ताजमहल के साथ ही अन्य स्मारकों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही इन स्मारकों पर पीएसी भी नजर आ रही है। सिकंदरा, एत्मादौला और फतेहपुर सीकरी में भी थाना पुलिस अलर्ट है। आगरा किला और ताजमहल पर पर्यटन पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। थाना ताजगंज, सदर, एत्मादौला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी को एसएसपी बबलू कुमार ने अलग से निर्देश दिए हैं कि पर्यटकों की सुरक्षा में काई कमी नहीं रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अयोध्या का फैसला से पहले स्कूल-कॉलेज ही नहीं, University भी बंद, परीक्षा स्थगित

धर्मस्थलों पर तैनात हुए स्वाट कमांडो
शहर के प्रमुख धर्मस्थलों पर स्वाट के कमांडो लगा दिए गए हैं। पीएसी भी तैनात की गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की अलग से समीक्षा की है। धर्मगुरुओं से पुलिस अधिकारी देर रात तक फोन पर बात करते रहे। उनसे कहा गया है कि वे लोगों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। सभी धर्मस्थलों की शुक्रवार से ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।