1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP BIG BREAKING: इन शहरों में आंधी, तूफान और बारिश का कहर, 9 लोगों की हुई मौत

एटा, कासगंज और मैनपुरी में तेज आंधी और बारिश के चलते हुये हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Jun 2019, 9:09 PM IST

Thunderstorm Heavy

Thunderstorm Heavy

आगरा। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। काले बादलों के साथ तेज हवा और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। ब्रज क्षेत्र के एटा, कासगंज और मैनपुरी में तेज आंधी और बारिश के चलते हुये हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। एटा में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मौसम के इस कहर से कोहराम मचा हुआ है।

एटा में इस तरह बदला मौसम
एटा जिले में शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। बारिश के साथ चलीं तेज हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के साथ ही ओले भी गिरे। थाना बागबाला के नगला मम्भा में 18 वर्षीय दिनेश की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव करतारपुर में तेज आँधी से दीवाल गिर गई, जिसके नीचे दबकर4 वर्षीय बच्ची नेहा की मौत हो गई, वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव नगला बरम में टीन शेड गिरने से 65 वर्षीय जनक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी बिरमा देवी और उनका बेटा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां भी हुईं घटनायें
कासगंज में दरियाव सिंह 65 वर्ष और लालाराम 50 वर्ष की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। आंधी से हुई मौत के बाद मौके पर तहसीलदार पहुंचे हैं। कासगंज के फतेहपुर गांव में एक महिला की मौत भी हुई। मैनपुरी में तेज आधी से अलग अलग जगहों पर तीन लोगों की मौत हुई। वहीं करीब बीस लोग घायल हो गए। आंधी और बारिश से जगह जगह बिजली के तार टूट कर सड़क पर गिर गए। आंधी के चलते जीटी रोड सहित कई अन्य रास्तों पर जाम लग गया। तार टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश