ये हैं तर्क
पूरन डावर ने कहते हैं- जो भी प्रथाएं बनी हुई हैं, उसके पीछे कुछ न कुछ सोच है। ये वैज्ञानिक हैं और सामाजिक दृष्टि से भी उचित हैं। पूर्वजों की संपत्ति पर लड़का और लड़की का बराबर का हक है। जब लड़की की शादी होती है, तो उसके पिता या भाइयों के पास जो संपत्ति है, उसमें अगर बेटी हिस्सा मांगती है तो संपत्ति या बिजनेस को बेचना पड़ेगा। इसे बेचा नहीं जा सकता है, क्योंकि बेचेगा तो स्वयं भी खत्म हो जाएगा। इसलिए बेटी की शादी के समय पिता अपनी शक्ति के अनुसार खर्च करता है। जब बेटी घर चली जाती है, तो उसके बच्चे होने पर कुछ न कुछ देता रहता है। जब पिता चला जाता है तो लड़की का भाई मामा के रूप में भात देता है। इस तरह लड़की को तीन हिस्सों में हिस्सा दिया जाता है- सीधे दहेज के रूप में, दूसरा विभिन्न अवसरों पर तथा तीसरा संतान की शादी होने पर भात के रूप में। उन्होंने कहा कि जब हम दहेज की मांग करने लगते हैं तो यह कुप्रथा हो जाती है।