2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भारी पड़ेंगे एसएसपी अमित पाठक, दूसरा चालान कटा तो देना होगा ये जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस घर घर पहुंचा रही है फोटो चालान, अब बढ़ गया जुर्माना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 11 Jul 2018, 10:20 AM IST

आगरा। यातायात नियमों को लेकर एसएसपी अमित पाठक कई सख्त कदम उठा चुके हैं। आगरा में उन्होंने हेलमेट के लिए सबसे पहले अपने महकमे से शुरुआत की थी। बाइक पर चलने वाले हर पुलिसकर्मी के लिए हेलमेट अनिवार्य किया। इसका असर दिख रहा है। अब सड़क पर अधिकांश वाहन चालक हेलमेट पहने दिखाई देते हैं। लेकिन, हेलमेट के साथ ही कार में सीट बेल्ट से लेकर, शीशे की स्क्रीन काली करना और नंबर प्लेट पर नंबर स्टाइल में लिखना सहित तमाम तरह के यातायात के नियमों को तोड़ा जा रहा है।

घरों में पहुंच रहे फोटो चालान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक का कहना है कि यातायाम के नियमों का पालन नहीं करने पर आगरा में अभियान की शुरुआत हुई है। एक जुलाई से फोटो चालान शुरू हुआ है। 75 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है जो हर थाना क्षेत्र के लिए अभियान चलाएंगे। इस बार कैमरे से फोटो लिए जाएंगे और यातायात के नियम तोड़ने वालों के घर फोटो युक्त चालान भेजे जाएंगे। इस बार यातायात के निमयों में जुर्माना राशि का बदलाव किया गया है। एक बार चालान होने के बाद दोबारा यातायात नियमों को तोड़ने पर चालान की राशि अधिक हो गई है। छह महीने में साढ़े चार लाख फोटो चालान करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ सभी थानों को भी इसका जिम्मा दिया गया है। ट्रैफिक लाइन में दो कंप्यूटर लगवाए गए हैं। दो कंप्यूटर एसपी सिटी और एक-एक कंप्यूटर एसपी पश्चिम, एसपी पूर्वी के कार्यालय में लगवाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी कैमरे में वाहन का फोटो खींचकर लाएंगे। इन्हें कंप्यूटर में अपलोड करने पर सॉफ्टवेयर से गाड़ी मालिक का पता चल जाएगा। इसके बाद पुलिस इसको डाक विभाग के माध्यम से गाड़ी मालिक तक पहुंचाएंगी।

पहली बार और दूसरी बार ये होगा जुर्माना

बिना फिटनेस के गाड़ी चलाना-2000, 3000

परमिट की शर्तों का उल्लंघन-2000, 3000

बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना-100, 300

गाड़ी पर काली फिल्म- 100

हूटर, लाल, नीली बत्ती का प्रयोग-100

बिना हेलमेट वाहन चलाना- 100, 300

दोपहिया वाहन पर तीन सवारी-100, 300

बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना-100, 300

बिना बीमा वाहन चलाना-1000

शराब पीकर वाहन चलाना-2000

हूटर बजाना-1000, 2000

वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग-100, 300

तेज गति से वाहन चलाना- 400, 1000

विपरीत दिशा में वाहन चलाना-2000

खतरनाक तरीके से वाहन चलाना- 1000, 2000

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना-500

दोषपूर्ण नंबर प्लेट- 100, 300

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश