
Bridal Lehenga
दुनिया की हर ब्राइड अपनी शादी वाले दिन बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वो बाजार के महंगे से महंगे शोरूम पर जाती है, लेकिन कभी मन पसंद डिजायन नहीं मिलता तो कहीं कीमत तय बजट से ज्यादा होती है। वहीं अगर शादी सर्दियों में हो तो एक और टेंशन बढ़ जाती है क्योंकि दुल्हन लहंगे पर कोई स्वेटर आदि नहीं पहन सकती, लिहाजा ठंड लगने के पूरे—पूरे चांस होते हैं। दुल्हन की इन सभी समस्याओं को खत्म करने और उसे इस स्थिति से बचाने के लिए हमने बात की इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन एंड आर्ट (आइफा) की चीफ मेंटोर और सीनियर फैशन स्टालिस्ट गरिमा सारस्वत से। उनसे जाना कि कैसे दुल्हन अपने तय बजट में ऐसा लहंगा खरीदे जो उसे स्टाइलिश लुक दे, साथ ही सर्दी से भी बचाए। आइए जानते हैं कुछ टिप्स—
ब्लाउज के लिए वेलवेट: सर्दियों में पहनने के लिए वेलवेट या कोई अन्य मोटा फैब्रिक का ब्लाउज बनवाएं। साथ ही इसकी बाजू फुल रखें। ये डिफरेंट भी लगेगा साथ ही गर्माहट भी देगा। साथ ही लेयरिंग वाले दुपट्टे का इस्तेमाल करें। ये आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और सर्द हवाओं से भी बचाएंगे।
लहंगे का वर्क: नेट के लहंगे से पूरी तरह बचें। उसकी बजाय सिल्क, वेलवेट या कोई अन्य मोटा फैब्रिक लें। उस पर गोटा पत्ती, जरदोजी वर्क, आरी वर्क के साथ कलमकारी का काम और तरह—तरह के सितारों का प्रयोग करके हैवी डिजाइन तैयार कराएं।
दो दुपट्टे बनवाएं: आजकल ब्राइड को दो दुपट्टे पहनाने का चलन है। ऐसे में एक दुपट्टा हैवी वर्क वाला और दूसरा हल्का बनवाएं। इसमें गिलजई वर्क करवा सकती हैं। ये देखने में हैवी और शाइनी लगता है। दुपट्टे की लंबाई ज्यादा रखें। भारी दुपट्टा कंधे से लें और हल्का सिर पर बने बन के ऊपर से। दो दुपट्टे शरीर को गर्माहट देंगे।
ज्वेलरी पर फोकस: आजकल लहंगे से ज्यादा हैवी ज्वेलरी पसंद की जा रही है। इसलिए चोली प्लेन रखें। इससे ज्वेलरी का लुक खिल कर आएगा। इसके अलावा ज्वेलरी को लहंगे के रंग और कॉम्बिनेशन से मैच जरूर करा लें।
बजट में रहेगा लहंगा: गरिमा का कहना है कि उनके बताए इन डिजाइन और फैब्रिक में बना लहंगा काफी किफायती है। इसकी कीमत करीब 10 हजार से शुरू है। इस तरह के लहंगे को पहन कर आप आजकल के ट्रेंड को भी फॉलो करेंगी, साथ ही ये लहंगे आपको बेहद खास और स्टाइलिश ब्राइड बनाएंगे।
Published on:
30 Nov 2017 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
