27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
तिरंगा बेचने वाले इस शख्स ने बताया आज 15 अगस्त नहीं है…, देखें वीडियो
Play video

तिरंगा बेचने वाले इस शख्स ने बताया आज 15 अगस्त नहीं है…, देखें वीडियो

जगन्नाथ का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 15 Aug 2018, 12:39 PM IST

आगरा। 15 अगस्त की सुबह हरीपवर्त चौराहा पर एक शख्स तिरंगा बेच रहा था। पत्रिका टीम की इस शख्स पर नजर पड़ी, तो पत्रिका रिपोर्टर इस शख्स के पास जा पहुंचा। इस व्यक्ति ने अपना नाम जगन्नाथ बताया। जगन्नाथ से पूछा आज क्या है, ये तिरंगा क्यों बेच रहे हो, तो जगन्नाथ ने बोला, सब बेच रहे हैं, इसलिए वो भी बेच रहा है। जब उससे पूछा क्या है आज, तो बोला आज 26 जनवरी है, इसलिए तिरंगा बेच रहा हूं। जगन्नाथ का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

नहीं मालूम क्या है आजादी
जगन्नाथ से बातचीत की गई, तो उसने बताया कि वह तो यहां झंडे बेचकर शाम के खाने की जुगाड़ कर रहा है। अब 15 अगस्त हो या 26 जनवरी, उसे क्या फर्क पड़ता है। चिंता तो इस बात की है कि सभी झंडे बिक जायें और शाम के खाने की जुगाड़ हो जाये। जगन्नाथ के साथ यहां कई अन्य लोग भी थे, इसी प्रकार तिरंगा की बिक्री कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश