राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते देखे गए ट्रक
हड़ताल देश व्यापी है और पूरे भारत में ट्रक हड़ताल करने की बात कही गई थी। लेकिन, नेशनल हाईवे दो पर ट्रक बेखौफ दौड़ते नजर आए। माना जा रहा है कि इस हड़ताल से आगरा जनपद में ही करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। आगरा परिवहन संघर्ष समिति के उपसंयोजक देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि हड़ताल के पहले दिन हाथरस रोड पर सभी ट्रक चालकों ने अपने ट्रकों को रोक कर एक ओर खड़ा कर दिया। यहां रोजाना बड़ी संख्या में आलू की लोडिंग होती है, जो आज बल्किुल नहीं हो रही है। ट्रांसपोर्टनगर से भी ट्रकों का संचालन बंद है। सेवला व सैंया में भी ट्रकों को खड़ा किया गया है।