पुरस्कृत किया था मजदूरों को
ताहिरुद्दीन ताहिर का कहना है कि शासक का काम प्रजा की रक्षा करना होता है, जिसने 22 वर्ष की इतनी कड़ी मेहनत की, कोई भी शासक कभी भी उसके साथ इतनी बर्बरता नहीें कर सकता। उन्होंने बताया कि ताजमहल बनने के बाद शाहजहां ने उन मजदूरों को पुरस्कृत किया था। उन्हें कपड़े, तोहफे आदि देकर कहा था कि अब आप हमारे मेहमान हैं, हम जीवनभर आपके रहने, खानेपीने आदि की मुफ्त व्यवस्था करेंगे। लेकिन अब आप किसी दूसरे के लिए ताजमहल नहीं बनाएंगे। शाहजहां के इस फैसले से मजदूर काफी खुश हुए थे।