
मौत पर विलाप करते परिजन
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में दिवाली की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मरने वाले भाइयों में एक पुलिसकर्मी था।
यह भी पढ़ें—
मलपुरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
हादसा थाना मलपुरा क्षेत्र के में हुआ। नगला गय्यरा निवासी दीपक मेरठ में पुलिसकर्मी के पद पर तैनात था। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह छुट्टी मनाने अपने गांव आया था। छुट्टी खत्म होने पर रविवार को वह अपने छोटे भाई के साथ मेरठ के लिए बस पकड़ने जा रहा था। दोनों भाई बाइक पर सवार थे। न्यू दक्षिणी बाईपास के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक भी इस हादसे में घायल हो गया। सीओ अछनेरा महेश कुमार के साथ थाना मलपुरा पुलिस और चौकी प्रभारी का ककुआ मदन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने के कारण दो सगे भाइयों की मौत हुई है। घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। लोगों ने बताया कि सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण यह हादसा हुआ है।
Updated on:
4 Nov 2021, 12:42 PM IST
Published on:
4 Nov 2021, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.