4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा, दो कैंटरों की आपस में भिड़ंत

— आगरा से नोएडा जा रहे जूतों से भरे कैंटर में पीछे से घुसा दूसरा कैंटर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 9 Nov 2021, 11:48 AM IST

Road accident

हादसे के बाद पहुंची पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। मंगलवार तड़के एक बार फिर यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। जूतों से भरे एक कैंटर में पीछे से दूसरा कैंटर घुस गया। हादसे में कैंटर का चालक फंस गया। बाद में वाहन को काटकर चालक को निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को भी एक यात्रियों से भरी बस कैंटर में पीछे से घुस गई थी।
यह भी पढ़ें—

आगरा में छह मेट्रो स्टेशनों के बीच होगा ट्रायल, जानिए कहां—कहां बनेंगे स्टेशन

मिर्च से लदा कैंटर टकराया
हादसा मंगलवार तड़के सुरीर मथुरा थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 82 के समीप हुआ। आगरा से नोएडा जा रहे जूतों से भरे कैंटर में पीछे आ रहा मिर्च से लदा कैंटर टकरा गया। हादसे में मिर्च लदे कैंटर में सवार चालक और क्लीनर एक घंटे तक केबिन में फंसे रहे, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मियों ने गैस कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला। हादसे में कैंटर चालक सोनू निवासी समस्तीपुर बिहार और क्लीनर रिंकू निवासी पुरवा जिला उन्नाव घायल हो गए। हादसे के दौरान जूतों से भरा कैंटर सड़क पर पलट गया और उसमें भरे जूतों से भरे डिब्बे सड़क पर बिखर गए। जिनमें से कुछ डिब्बों पुलिस के आने से पहले वहां होकर निकल रहे लोग व आसपास के ग्रामीण भर ले गए। सुबह तीन-चार बजे के लगभग वाहन चालकों को झपकी आती है और वे दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। सोमवार को भी इसी तरह हादसा हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश