यहां से शुरू हुआ अनोखा प्रर्दशन
श्री ख्याली राम जन कल्याल मैमोरियल सेवा समिति के बैनर तले फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण मिले, इसको लेकर करीब 25 से 30 महिलायें हाथो में हथकड़ी ओर पैरों में बेड़ियां डालकर प्रदर्शन किया गया। यं महिलायें शिकोहाबाद से दिल्ली तक पैदल ही मार्च करती हुईं पहुंचेगी। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने को निकली हैं। इस पैदल मार्च में महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को महिला विरोधी ही नहीं बताया जा रहा, अपितु नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये जा रहे हैं।