इतनी अपेक्षा अच्छी बात नहीं
नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स (National Chamber of Industries and Commerce) के पूर्व अध्यक्ष और उद्यमी राजीव गुप्ता (Rajiv gupta) का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट में आगरा गायब दिखाई दे रहा है। आशा की जा रही थी कि सरकार आगरा को खास उपहार देगी, लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। प्राचीन शहर की इतनी अपेक्षा अच्छी बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा पर्यटन के साथ-साथ उद्यमियों का भी शहर है। उद्यमियों की हालत क्या है, इसे जमीन पर आकर देखने की जरूरत है।