3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर पलटवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन्हें ट्विटर के माध्यम से राजनीति न करके पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 5 May 2018, 1:47 PM IST

yogi vs akhilesh

yogi vs akhilesh

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। समाजवादी पार्टी के बयान को बेहद शर्मनाक बताया है।

इनकी संवेदना मर चुकी है
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। माना जा रहा है कि इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्काल आगरा आए। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे संवेदनहीन लोग हैं। इनकी संवेदना मर चुकी है और दुख की इस घड़ी में इन्हें ट्विटर के माध्यम से राजनीति न करके पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए।

क्या कहा था अखिलेश यादव ने
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था -सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, ना कि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।

खेरागढ़ और फतेहाबाद का दौरा किया
योगी आदित्यनाथ ने खेरागढ़ और फतेहाबाद तहसील का दौरा किया। तूफान पीड़ित लोगों से मिले। उनके प्रति संवेदना जताई। सहायता राशि के रूप में चेक वितरित किए। फतेहाबाद के शाहवेद गांव में काफी देर रहे। यहीं पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी
इससे पहले मुख्यमंत्री ने एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां भर्ती तूफान पीड़ितों का दर्द साझा किया। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि सबका अच्छा इलाज कराया जाए। पूरा खर्च सरकार उठाएगी। यह आपदा है और सरकार सबके साथ खड़ी हुई है। तूफान सर्वाधिक कहर खेरागढ़ क्षेत्र में बरपाया है। उनके साथ फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल, जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया, मंडलायुक्त के राममोहन राव, जिलाधिकारी गौरव दयाल आदि भी थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश