21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तूफान से पीड़ित लोगों को मुख्यमंत्री ने दी सहायता राशि, दिया ये आश्वासन

चक्रवर्ती तूफान से जिसका जो भी नुकसान हुआ है उसे तत्काल राहत राशि मिलेगी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

May 05, 2018

UP CM yogi adityanath

UP CM yogi adityanath

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तूफान से पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि चक्रवाती तूफान से घायल हुए लोगों को निःशुल्क, बेहतर उपचार मुहैया कराया जाएगा। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चक्रवर्ती तूफान से जिसका जो भी नुकसान हुआ है उसे तत्काल राहत राशि मिलेगी।

इन्हें मिली सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान में दीवार गिरने से मृतक 12 वर्षीय नरेंद्र एवं 5 वर्षीय संजना के मां-बाप से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। चक्रवाती तूफान में मुकेश के चार बच्चे दीवार में दब गए थे, जिसमें से 02 की मृत्यु हो गई थी 02 घायल हुए हैं। मृतक दोनों बच्चों के परिजनों को 04-04 लाख रुपया की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने पंचम सिंह पुत्र भरत सिंह, धारा सिंह पुत्र राधा किशन, लक्ष्मण सिंह पुत्र कल्याण सिंह , भूरी सिंह पुत्र परेन्द्र सिंह, देवी सिंह पुत्र लाखन सिंह, मनीष पुत्र भगवान, सुरेंद्र कुमार पुत्र नत्थीलाल, मनोहर सिंह पुत्र लाखन सिंह, भूरी सिंह पुत्र मनोहर सिंह, सुनील कुमार पुत्र रामचरन, बटेश्वर पत्नी दयाराम, शारदा देवी पत्नी राजन लाल, ओमप्रकाश पुत्र अतर सिंह, लोकेंद्र पुत्र हरेंद्र सिंह को 5200-5200 एवं मुकेश पुत्र माता प्रसाद को 9500 रुपये के राहत राशि के चेक प्रदान किए।

यहां भी हुआ मुख्यमंत्री का दौरा
मुख्यमंत्री ने सदर तहसील के अन्तर्गत ग्राम-धांधुपुरा भी जाकर बस पर विद्युत तार गिरने से मृतक बिशन स्वरुप के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर सांसद फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल, विधायकगण महेश गोयल, डॉ. जीएस धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह , रामप्रताप चैहान, योगेन्द्र उपाध्याय , रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, श्याम भदौरिया तथा आयुक्त के राममोहन राव, अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनन्द, पुलिस महानिरीक्षक राजा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी गौरव दयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा से तूफान पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत