26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Crime : आईफोन के लिए नाबालिग भाइयों ने व्यापारी से लूटी 10 लाख की चेन

UP Crime : एक आरोपी कक्षा 10और दूसरा कक्षा 11का छात्र है। दोनों ने आईफोन लेने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 12 Jul 2025, 6:55 PM IST

UP Crime : नाबालिग दो सगे भाइयों ने एक व्यापारी से 10 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन लूट ली। इस चेन को इन्होंने 2.70 लाख में सर्राफ को बेच दिया। दोनों को आईफोन खरीदना था। आईफोन खरीदने के लिए इन्होंने लूट की इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह वॉक पर निकले थे व्यापारी

यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। आगरा के मोहल्ला विश्वकर्मा ताजगंज के रहने वाले आलू के बड़े व्यापारी महेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। पार्क में मॉर्निंग वॉक करने के बाद जब वह बाहर आए तो बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने इनके गले से सोने की चेन झपट ली। इस चेन की कीमत करीब दस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने जब इस घटना की छानबीन की तो बाइक पर दो युवक भागते हुए नजर आए।बाद में इनका पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों सगे भाई हैं। एक कक्षा 10 का छात्र है और दूसरा भाई कक्षा 11 में पढ़ता है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इनकी निशानदेही पर चेन भी बरामद हो गई लेकिन चोरी की इस चेन को खरीदने वाला सर्राफ व्यापारी लापता है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

योजनाबद्ध तरीके की घटना

दोनों भाइयों ने पहले रेकी की थी। रेकी के बाद इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम दोनों भाई पार्क में घूमने आए थे। हमने देखा था कि एक व्यापारी हर रोज सुबह के समय पार्क में घूमने आते हैं और उनके गले में सोने की मोटी चेन होती है। इस चेन को लूटकर हमने आईफोन खरीदने की योजना बनाई थी। दोनों ने दो दिन तक रेकी की और उसके बाद एक बाइक का इंतजाम किया। फिर योजना अनुसार बाइक पर बैठकर सुबह के समय पार्क के पास पहुंचे और जैसे ही व्यापारी बाहर आए उनके गले से सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई अपने एक रिश्तेदार के घर चले गए थे यह आदमी रिश्ते में इन दोनों मामा लगता है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं और इनका पिछला कोई अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं इसलिए हम इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों कैंपस से एक आईफोन भी बरामद किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग