आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi sarkar) द्वारा 13,594 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट (Budget) मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया। अनुपूरक बजट में फिरोजाबाद, मथुरा और शाहजहांपुर को बड़ी सौगात मिली है। फिरोजाबाद, मथुरा और शाहजहांपुर सहित चार शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए योगी सरकार ने 175 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।