कितना मिलेगा अनुदान
योजना में 22.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा लघु एवं सीमांत ऐसे कृषकों को सोलर पम्प उपलब्ध कराया जायेगा, जो वर्तमान में डीजल पम्पसेट के द्वारा सिंचाई कर रहे हैे अथवा उनके पास सिंचाई हेतु ऊर्जा का स्रोत उपलब्ध न हो तथा उनके स्थल विद्युत ग्रिड से 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, 3 एचपी समरसेबल सोलर पम्प हेतु 120 से 130 फुट तक, 5 एचपी समरसेबल सोलर पम्प हेतु 200 फुट तक जलस्तर एवं 6 इंच व्यास का क्रियाशील बोरिंग कृषक के पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उप कृषि निदेशक, आगरा एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।