14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारियों की एक न मानी, लेखपालों ने धरना रखा जारी

धरने की अध्यक्षता प्रदीप शर्मा और सभा का संचालन तहसील मंत्री सतीश कुशवाह ने की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Jul 2018, 5:49 PM IST

UP Lekhpal

UP Lekhpal

आगरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय कार्यकरिणी के निर्देश पर आंदोलन के तृतीय चरण के पांचवे दिवस पर सदर तहसील में एस्मा के बावजूद और अधिकारियों द्वारा धरने को प्रतिबंधित किये जाने बाद भी धरना एवं प्रदर्शन अनवरत जारी रहा। आज धरने की अध्यक्षता प्रदीप शर्मा और सभा का संचालन तहसील मंत्री सतीश कुशवाह ने की।

ये भी पढ़ें - अब घने बाजार में घोड़ों पर दिखेगी यूपी पुलिस, इसलिए जारी हुआ ये आदेश

ये रहा आज के धरने में
आज भी कई कर्मचारी संगठन ने समर्थन दिया। उप्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रभान सिंह एवं राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के समर्थित संगठन टीबीडीटीसी संघ आगरा के मंत्री प्रताप सिंह एक्सरे टेक्नीशियन संघ एमके शर्मा, जिला मंत्री उप्र लैब टेक्नीशियन संघ भारत सिंह धरना स्थल पर समर्थन के लिये उपस्थित हुए। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के सयुंक्त मोर्चा के अध्यक्ष दीवान सिंह एवं सुरेश सिंह के साथ समस्त ग्राम विकास अधिकारी ग्रांम पंचायत अधिकारी आज शासन और जिलाधिकारी के आदेश को न मान कर प्रशिक्षण का बहिष्कार किया गया और शीघ्र ही उक्त सभी आंदोलन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - बंद कमरे में दो युवतियों के साथ पकड़े गए चार युवक, हालत थी ऐसी कि पुलिस की शर्म से झुक गईं नजरें

ये बोले जिलाध्यक्ष
जिलाध्ययक्ष चौधरी भीमसेन ने अवगत कराया शासन सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर कहा कि लेखपाल सदैव अनुशासित कर्मचारी रहा है और शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। आंदोलन से पूर्व हर नियम का पालन किया गया। उस पर उनके साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जाना गलत है। जिला मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि अपनी मांगो के लिए किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं, चाहे जेल जाना हो, आमरण अनशन हो, जो कुछ भी करना पड़े वो सब करेंगे। आखिर कब तक लेखपाल अपना उत्पीड़न सहेंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार ने अपील की जनता, कर्मचारी संगठन, सामाजिक संगठन के साथ मीडिया से भी समर्थन और सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - एबीवीपी स्थापना दिवस पर इस बार पर्यावरण संरक्षण का देने जा रहा संदेश

ये रहे मौजूद
आज के धरने में नरेश चंद, राजेन्द्र बघेल, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सजल कुमार, हरिओम बघेल, वीरेंद्र दीक्षित, संत्यवीर सिंह, संजय गुप्ता, रघुराज सिंह, सतीश जैन उपस्थित रहे।