31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा से मेयर का टिकट हो रहा फाइनल, जानिए किसे मिलने जा रहा मौका

स्थानीय निकाय प्रभारी अश्वनी त्यागी और सुरेंद्र अवस्थी ने मैराथन बैठक का आयोजन किया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 29 Oct 2017, 6:34 PM IST

BJP Mayor ticket list

BJP Mayor ticket list

आगरा। नगर निकाय चुनाव 2017 बेहद खास बना हुआ है। भाजपा इस चुनाव में भी परचम फहराना चाहती है। यही वजह है कि प्रत्याशियों का चयन करने में भी देरी हो रही है। शनिवार की रात लखनऊ से आगरा के स्थानीय निकाय प्रभारी अश्वनी त्यागी और सुरेंद्र अवस्थी ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास पर मैराथन बैठक का आयोजन किया, इस बैठक में मेयर के लिए पसंद पूछी गईं, तो कुछ खास नाम निकलकर सामने आए।

ये थे मौजूद
इस बैठक में आगरा नगर निगम क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चारों विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, योगेंद्र उपाध्याय, डॉ. जी एस धर्मेंश, जगन प्रसाद गर्ग और सांसद रामशंकर कठेरिया को आमंत्रण पहुंचा। आगरा के स्थानीय निकाय समन्वय विजय दत्त पालीवाल और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे पहले से ही इस होटल में मौजूद थे। प्रभारियों की फाइल में भाजपा के साठ कद्दावरों के आवेदन बंद थे। इसके बाद सभी से उनकी पसंद पूछी गई, महापौर का पैनल तैयार करने के लिए। तीन तीन नाम बताने की बात रखी गई। उन्होंने बताया कि नामों पर मंडल अध्यक्ष प्रभारी व ब्रज क्षेत्र तथा प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा होनी है।

बंद कमरे में चर्चा
बंद कमरे की बातचीत प्रभारियों के बीच हुई, लेकिन चर्चा में क्या रहा, इसकी भनक बाहर तक नहीं आने दी जा रही थी। सूत्रों की मानें तो संगठन की पसंद के रूप में भाजपा के चार वैश्य दावेदार प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, नवीन जैन, पुरुषोत्तम खंडेलवाल और सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट के नाम पाए गए। ब्राह्मण दावेदारों में विजय दत्त पालीवाल शिवशंकर शर्मा के नाम बताए जा रहे हैं।


सूत्रों की मानें तो विधायकों ने मेयर के लिए इन्हें बताया अपनी पसंद


विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पसंद
पुरुषोत्तम खंडेलवाल
नवीन जैन
सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट


विधायम रामप्रताप सिंह चौहान

पुरुषोत्तम खंडेलवाल
नवीन जैन
शिव शंकर शर्मा

डॉ. जीएस धर्मेश की पसंद
नवीन जैन
प्रमोद गुप्ता
विजय दत्त पालीवाल


विधायक जगन प्रसाद गर्ग की पसंद
मुरारीलाल फतेहपुरिया
नवीन जैन
विजय दत्त पालीवाल

विजय शिवहरे की पसंद
विजय शिवहरे
शिव शंकर शर्मा
सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट

विजय दत्त पालीवाल की पसंद
विजयदत्त पालीवाल
प्रमोद गुप्ता
नवीन जैन

सांसद रामशंकर कठेरिया की पसंद
नवीन जैन
प्रमोद गुप्ता एडवोकेट
टीएन अग्रवाल

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश