1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के बहादुर पुलिसकर्मियों को सलाम का दिन तय, देखें वीडियो

यूपी पुलिस ब्रेवरी अवार्ड उन पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा, जिन्होंने पुलिस सेवा के दौरान जान जोखिम में डालकर सराहनीय काम किया है।

3 min read
Google source verification
UP police award

UP police award

आगरा। हमेशा बदनामी की दंश झेलने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ अच्छे लोग भी हैं। ऐसे पुलिस वाले भी हैं, जो साहस की मिसाल हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। खेद है कि इनके बारे में कोई ध्यान नहीं देता है। पहली बार सामाजिक संस्था ‘एक प्रयास’ इन पुलिस वालों को सलाम करने जा रही है।

यह भी पढ़ें

एसटीएफ ने मुठभेड़ में दबोचा 20 हजार का इनामी

29 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

29 अप्रैल 2018 को आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में पहला यूपी पुलिस ब्रेवरी अवार्ड 2018 का आयोजन किया जा रहा है। यह पुरस्कार उन पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपनी पुलिस सेवा के दौरान जान जोखिम में डालकर सराहनीय काम किया है। साथ ही पुलिस ड्यूटी के दौरान आम जनता की सेवा की है। पीड़ितों की मदद की है। समारोह दोपहर 12 बजे से होगा। कार्यक्रम में आगरा के ऐसे महान व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें

Breaking यूपी सरकार की वेबसाइट को अमेरिकी कंपनी ने किया हैक

ये होंगे अतिथि

संस्था के अध्यक्ष नवीन कालरा और महासचिव वरिष्ठ पत्रकार नसीम अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में आगरा के सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक, पशुधन एवं मत्स्य विभाग मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा के महापौर नवीन जैन करेंगे। संस्था ने दी। अवसर पर विवेक जैन अंकुर कुमाड़िया, इरा शर्मा, मनोज जादौन रीता अहूजा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

व्यापार करने वालों ने आखिर क्यों उठाया फावड़ा और तसला

पांच साल से सराहनीय काम कर रही संस्था

वरिष्ठ पत्रकार विवेक जैन ने बताया कि एक प्रयास सामाजिक संस्था है, जो कि आगरा में सक्रिय होकर सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक क्षेत्र में अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है। आज से पांच साल पहले एक प्रयास नाम के इस पौधे को समाजसेवी नवीन कालरा और वरिष्ठ पत्रकार नसीम अहमद के प्रयासों से मार्च 2012 में लगाया गया रोपा गया था। संस्था का मूल उद्देश्य गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा और उनकी ड्रेस, किताबें, फीस की व्यवस्था करना, उनकी हर संभव सहायता कर, ही विधवा महिलाओं और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की सहायता देना था। इसके लिए हर महीने 10 किलो आटे का पैकेट वितरित किया जा रहा है। संस्था अपने स्तर से ऐसे गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में भी लगातार हिस्सा लेती रही है, जिनकी माली हालत ठीक नहीं है। संस्था ऐसी लड़कियों की शादी में जरूरत का सामान देने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें

तूफान की मार के बाद अब गेहूं खरीद केन्द्र पर अधिकारियों की मनमानी

सेवा कार्यों का प्रचार कभी नहीं किया

श्री जैन ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी हर वर्ष गर्मियों में आगरा के अंदर खासकर सरकारी स्कूलों के पास ठंडे पानी की प्याऊ लगाने का काम भी कर रहे हैं। सर्दियों में मलिन बस्तियों में जाकर गर्म कपड़े और कंबल वितरित करते हैं। ऐसे बहुत से कार्य हैं जो एक प्रयास द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे हैं, लेकिन इन 5 वर्षों में इन सभी कार्यों को केवल सेवाभाव के रूप में ही किया जाता रहा है। संस्था से जुड़े लोगों ने कभी भी ऐसे कार्यों का गुणगान मीडिया में छपवाने और टीवी पर दिखने के लिए नहीं किया। आगे भी इस तरह के अपने कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें

संबंधित खबरें

डॉक्टर, इंजीनियर बनना है तो तंबाकू, सिगरेट को कहें 'नो'

Story Loader