चौकी में बुरी तरह पीटा
सिपाही दुर्गेश ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं उसे खींचते हुए पुलिस चौकी में ले आया, जहां उसकी जमकर मारपीट की। इस मारपीट के दौरान सिपाही अपना आपा खो बैठा। सिपाही ने अमित को चौकी की खिड़की की ओर धकेला, तो खिड़की का कांच टूट गया। कांच से अमित की हाथ की नसें कट गई, फिर भी सिपाही उसे पीटता रहा।