चेक क्लोन गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार
सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि शहर के कारोबारियों के खातों से 40 करोड़ रुपये साफ करने से पहले ही चेक क्लोन गैंग के तीन सदस्यों को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी की साइबर सेल ने चेक क्लोन गैंग के तीन शातिर सदस्य प्रशान्त, अंकित निवासी पटियाली जिला कासगंज और पवन निवासी बंदू कटरा, सदर को गिरफ्तार किया है।