दूसरा मामला
20 मार्च 2018 को बबिता गुप्ता निवासी सतीनगर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और एसबीआई का एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाने की बात बताई, इसके बाद उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए गए। टीम ने बैंक अधिकारियों के माध्यम से एम पैसा, अमाजोन और फोन पे में हस्तान्तरित हुई धनराशि में से 19 हजार 238 रुपये वापस कराए।