इस तरह बनाया था प्लान
पुलिस सत्यपाल के गायब होने की घटना को अपहरण मानकर चल रही थी, लेकिन ऐसा राज खुलेगा, जो चौंकाने वाला होगा, इसका अंदाजा भी नहीं था। तीन महीने तक पुलिस इसे अपहरण की वारदात मानकर जांच में जुटी रही, लेकिन पुलिस टीम ने जब मृतक सत्यपाल की पत्नी सर्वेश पर नजर रखना शुरू किया तो कत्ल की वारदात का पर्दाफाश हो गया। पुलिस टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी सर्वेश को उसके प्रेमी विजय और वारदात में शामिल सौकी और विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।