26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के शिक्षामित्र आज मना रहे काला दिवस, सरकार को एक बार फिर घेरने की तैयारी

25 जुलाई 2017 आज के ही दिन सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:10 AM IST

आगरा। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र आज काला दिवस मना रहे हैं। 25 जुलाई 2017 आज के ही दिन सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के आव्हान पर आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्माकर पर शिक्षामित्र कैंडिल जलाकर अवसाद के कारण जिन शिक्षामित्रों की जानें गईं हैं, उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें - इंटरनेशनल सुविधाओं से अभी कोसों दूर आगरा का सिविल एन्क्लेव, एयरपोर्ट अथॉर्टी आॅफ इंडिया ने किया खुलासा


एक वर्ष में बहुत कुछ बदल गया
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक वर्ष पूर्व दिए गए फैसले के बाद बहुत कुछ बदल गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के हित में कोई भी कदम नहीं उठाया गया। कई आंदोलन हुए, धरना प्रदर्शन हुए, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपना वो वायदा भूल गए, जो उन्होंने एक सभा के दौरान शिक्षामित्रों से किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिक्षामित्रों के हित में कोई कदम नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें - जानवरों को खुला छोड़ा होगा तो कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए आदेश


700 साथियों की गई जानें
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि 1 लाख 72 हजार शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द कर दिया गया था। न्यायालय के उस फैसले से आहत होकर अब तक प्रदेश में 700 से अधिक शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मृत आत्माओं की शांति के लिए शहीद स्मारक संजय प्लेस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। कैंडिल जलाकर मृत साथियों की श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही काली पट्टी बांधीकर सरकार की शिक्षामित्र विरोधी नीतियों का विरोध जताया जायेगा। शिक्षा मित्रों द्वारा जिलाधिकारी को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग