4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: उत्तर प्रदेश में तेज मानसूनी बारिश शुरू, 26 जून तक अलर्ट जारी

Monsoon in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। प्रदेश के सभी जिलों में इसका असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलो में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Prateek Pandey

Jun 21, 2025

weather in my area

PC: IANS

Uttar Pradesh Weather: मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और जौनपुर में भारी बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

सबसे ठंडा रहा झांसी

अमौसी स्थित मौसम विभाग मुख्यालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में लखनऊ के अलावा खीरी, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, हमीरपुर और सीतापुर में भी भारी बारिश दर्ज की गई। झांसी में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि पूरे राज्य में सबसे कम रहा। लखनऊ शहर में अलग-अलग हिस्सों में 7 से 9 सेंटीमीटर तक बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा का बैंक लॉकर फ्रीज, गोपनीय और संदिग्ध दस्तावेज होने की आशंका

जगह-जगह जलभराव से परेशान लोग

लखनऊ और प्रयागराज में मानसून के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अलीगंज में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर और हनुमान सेतु क्षेत्र में 70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रयागराज के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। जिसमें मध्यम से तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

संबंधित खबरें

कैसे रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी सात दिनों के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं। 22 जून को अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि 23 जून को लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना है। 24 और 25 जून को भी कई इलाकों में बारिश जारी रहेगी। 26 और 27 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक देखी जा सकती है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 जून को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 30–40 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवा चल सकती है, साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी चेतावनी है। 22 और 23 जून को इन प्रभावों के और तेज होने की आशंका है, जिसमें भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी शामिल है। 24 और 25 जून को भी यही स्थितियां बनी रहेंगी। 26 और 27 जून को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर राज्य के दोनों भागों में अगले सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।