
आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) 24 फरवरी को ताजमहल ( Taj Mahal) देखने आगरा आ रहे हैं। इसके चलते सुरक्षा के साथ आगरा की यातायात व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन (Traffic diversion) किया गया है। 24 फरवरी को ईदगाह बस अड्डा पूरी तरह से बंद रहेगा। बिजलीघर चौराहा से श्मशान घाट की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। वीआईपी मार्ग यानी खेरिया हवाई अड्डा अजीत नगर गेट से फतेहाबाद रोड होते हुए ताजमहल पूर्वी गेट पर भी यातायात दोपहर बाद बंद कर दिया जाएगा। अर्जुन नगर खेरिया गेट से ताजमहल तक के 15 किलोमीटर के मार्ग पर अपराह्न दो बजे के बाद किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक रहेगी। शाम सात बजे सभी मार्ग खोले जाएंगे।
शहर में यातायात परिवर्तन
बिजली घर से श्मशान घाट की ओर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बिजली घर से वाहन आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने से होते हुए रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से होकर जीवनी मंडी या नए पुल पर चढ़कर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
ग्वालियर रोड सदर, कैंट की तरफ से बालूगंज बिजली घर वाटर वर्क्स, रामबाग, हरीपर्वत की ओर जाने वाले वाहन टैंक चौराहा से नामनेर, साईं की तकिया बालूगंज होते हुए यमुना किनारे जाएंगे।
बालूगंज, बिजलीघर, वाटर वर्क्स, रामबाग, हरी पर्वत की ओर से सदर ग्वालियर रोड आगरा कैंट स्टेशन की तरफ जाने वाली बाइक, हल्के मोटर वाहन, तारघर चौराहे को क्रॉस कर नौलक्खा सदर बाजार होते हुए जाएंगे।
तहसील तिराहे से भोगीपुरा के बीच प्रचलित वन वे ट्रैफिक व्यवस्था नहीं रहेगी। दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
फतेहाबाद, शमशाबाद की ओर से आने वाले हल्के वाहन जो बालूगंज, बिजलीघर, वाटर वर्क्स, रामबाग, सिकंदरा आना चाहते हैं वह वाहन रमाडा कट इनर रिंग रोड कुबेरपुर NH 2 होते हुए जाएंगे।
ईदगाह बस स्टैंड बंद रहेगा। ईदगाह बस स्टैंड से संचालित होने वाली सभी बसें आईएसबीटी से संचालित होगीं।
शहर से बाहर यातायात परिवर्तन
ग्वालियर से आने वाले वाहन जिन्हें मथुरा और दिल्ली जाना है, वह ककुआ से दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट से एनएच-2 होते हुए रोहता नहर से डायवर्ट कर पथौली नहर होते हुए रुनकता से जाएंगे।
साईं की तकिया से महानगर बसे प्रतापपुरा की तरफ भी नहीं जाएंगी। बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
भरतपुर फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहन जिन्हें लखनऊ कानपुर इटावा जाना है, वह महुअर से दक्षिणी बाईपास रैपुरा जाट से एनएच-2 होकर निकाले जाएंगे।
दिल्ली मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-2 से सीधे अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, लखनऊ, कानपुर जा सकेंगे। एनएच-2 पर सभी प्रकार के वाहन का आवागमन जारी रहेगा।
ग्वालियर से आने वाले वाहन जिन्हें इटावा, कानपुर जाना है वह रोहता नहर से एकता चौकी सौ फुटा रोड, तोरा चौकी, होटल रमाडा होते हुए जाएंगे।
Published on:
23 Feb 2020 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
