यहां से आए प्रतिनिधि
वार्षिक बैठक मे आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा, संभल, मुरादाबाद, बुलदशहर, रामपुर, बदायू, नोएडा, बरेली, शाहजहाँपुर, अमरोहा, कासगंज जिलो के साथ-साथ उतराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली प्रदेशों के प्रतिनिधि भी सम्मालित हुए। बैठक में वार्ष्णेय समाज के वार्षिक कार्यो पर महत्वपूर्ण निर्णय वरिष्ठ पधाधिकारियों द्वारा किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री नेमीचन्द्र वार्ष्णेय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बदायूं सदर क्षेत्र के विधायक महेश चन्द्र गुप्ता को मंत्री मण्डल मे स्थान दिया जाए। वार्ष्णेय समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा एंव शोध हेतु 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होने संयुक्त परिवार की विशेषताओं व उसका अनुकरण करने पर भी ज़ोर दिया।