आगरा। गर्मियों में अमूमन सब्जी के रेट बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार ये रेट आसमान छूने की ओर हैं। कारण है 11 अप्रैल को आया आंधी और तूफान। इस तूफान से सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है, जिसका असर अभी से साफ दिखाई देने लगा है। थोक मंडी में हरी सब्जियों में 30 रुपये किलो से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। सभी सब्जियों महंगी हो गई है। मंडी के सब्जी का काम करने वाले व्यापारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी रेट और बढ़ेंगे।