
आगरा। दिल्ली में अपना घर बेचेने के बाद मां और बेटी ने आलीशान होटलों को अपना नया आशियाना बनाया। वे दोंनो पिछले कई माह से आगरा के होटलों में रह रही हैं, जैसे ही बिल ज्यादा होता है, तो बिल चुकाये बिना गायब हो जाती हैं और दूसरे होटल में पहुंच जाती हैं। मां और बेटी की इस करतूत की वजह से होटल ऐसोसिएशन टेंशन में आ गई। सभी के पास तक जब ये बात पहुंची, तो होटल संचालक सतर्क हो गए। करीब 34 लाख रुपये का बिल बना चुकी इन मां और बेटी को संजय प्लेस स्थित होटल होली डे इन से पकड़ा गया। वहां ये रूम बुक करने के बाद ठहरने पहुंची थीं।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन मां बेटी के पास दिल्ली की आईडी है। संजय प्लेस के होटल होली डे इन से पुलिस ने इन मां बेटी को दबोचा। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि दिल्ली निवासी महिला और उसकी बेटी पिछले कई माह से आगरा के कई होटलों ठहरीं। वह होटलों का बिल चुकाए बिना गायब हो जाती हैं, उन पर होटलों का 34 लाख रुपये बकाया है। आगरा के होटल संचालकों ने एक दूसरे को मां बेटी के कारनामों के बारे में आगाह कर दिया था। इन मां बेटी ने होटल होलीडे इन में कमरा बुक कराया, इसकी जानकारी होटल एसोसिएशन को हो गई, उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मां बेटी दोनों से पूछताछ की तो मामला खुल गया।
बेच दिया था मकान
सूत्रों की मानें तो इन मां बेटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने दिल्ली में अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद वह दिल्ली की आईडी पर ही होटलों में कमरा लेकर हठरतीं थीं। होटल से गायब हो जाने पर हो पता फर्जी होने के कारण होटल संचालक कुछ नहीं कर पाते थे। पिछले कई महीनों में दोनों मां-बेटी आगरा के होटलों को करीब 34 लाख रुपये का चूना लगा चुकी हैं।
Published on:
8 Dec 2019, 6:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.