ये था मामला
थाना मंसुखपुरा के गांव करकोली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी, कि कुछ गायों को लोहे की सलाखों के पीछे कैद करके रखा गया है। इस सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता इस गांव में पहुंच गए। वे बताए गए उस स्थान पर पहुंचे, तो नजारा देख दंग रह गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि ये गाय फसलों में नुकसान करती हैं, जिसके चलते इन गायों को बंद पड़ी पानी की टंकी की बाउंड़ीवॉल के अंदर बंद कर दिया गया।