2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल आॅडियो: यादव हो तो गुंडा तो नहीं…नौकरी खा जाऊंगा…

बोदला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए संवैधानिक पद पर बैठे हुए भाजपा के बड़े नेता का आॅडियो वायरल
2 min read
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Jan 22, 2018

BJP MP, BJP MP Ram Shankar Katheria, UP Police, Agra Police, encroachment, encroachment in bodla road, ssp agra, ssp amit pathak, ips amit pathak, ssp stf amit pathak, Viral Audio of BJP MP

आगरा। बेहतर और निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। तो आगरा में संवैधानिक पद पर बैठे भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता पुलिस के इस्तकबाल को चुनौती दे रहे हैं। एक ऐसा ही आॅडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा के ये बड़े नेताजी एक पुलिसकर्मी को धमका रहे हैं। ये वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आॅडियो में ये कहते सुने जा सकते हैं नेताजी
आगरा में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को बोदला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। वहीं खुद एसएसपी अमित पाठक इस अभियान को देख रहे हैं। रोजाना वे क्षेत्रों में दौरा करते हैं और जाम से निपटने के इंतजमात परखते हैं। बोदला रोड पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का वहां के व्यापारियों ने विरोध किया था। कुछ व्यापारियों के विरोध के चलते मेयर तक को दखल देना पड़ा था। वहीं कुछ व्यापारी आगरा में भाजपा के बड़े नेता के घर भी पहुंचे थे। इस कथित आॅडियो में भाजपा के बड़े नेता के यहां से बोदला क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को फोन कराया जाता है। पहले नेताजी का एक व्यक्ति फोन पर बात करता है। वो दरोगा से कहता है कि बोदला के सौ सवा सौ लोग आए है, वो कंपलेंट कर रहे हैं कि बाजार नहीं लगने दिया जा रहा है भले ही मुख्यमंत्री को बुला लो। दरोगा उधर से कहते हैं कि ऐसा वे कह सकते हैं। आपको पता होना चाहिए।
एसएसपी साहब का भ्रमण था, दुकान के अंदर ही रहेगा। फुटपाथ को साफ कराने के लिए लगे रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ से आवाज आती है कि नाले के अंदर ही लगाते हैं। इसके बाद दरोग बताते हैं कि कप्तान साहब ने कहा है। एसएसपी साहब के यहां भेज दीजिए। आॅडियो में सुना जा सकता है कि जो शख्य पुलिसवाले को फोन कर रहा था, वो कहता है कि रामशंकर जी बात कर रहे हैं।

आॅडियो में धमका रहे नेताजी
अरे महेश पाल यादव जी, दूसरी तरफ से जयहिंद सर, जय हिंद सर। इसी दौरान भाजपा नेता की आवाज आती है यादव हो तो गुंडा तो नहीं हो तुम, योगी को चेलैंज करते हो, मुख्यमंत्री को चैलेंज करते हो। नौकरी खा जाऊंगा, जेल भेज दूंगा, दोबारा बकवास की तो ध्यान रखना। जिस एससी की तूने पिटाई की है उससे एप्लीकेशन लिखके, कमीशन से तेरे खिलाफ एफआईआर करके जेल भेज दूंगा। ऐसी गुंडई दोबारा की, तो ध्यान रखना। वो रो रहा है जिसकी पिटाई की है। दोबारा ध्यान रखना बिल्कुल...डंडा मारा है, उसे चोट हैं और वो एससी का है। कमीशन में लिखके एप्लीकेशन लिखा ली, तो नौकरी में प्रमोशन नहीं होगा।

एसएसपी कराएंगे जांच
इस आॅडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी आगरा अमित पाठक ने कहा कि उन्हें आॅडियो की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो वे जांच कराएंगे।