5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
नगर निगम के कथित सफाई कर्मचारी नेता का गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
Play video

नगर निगम के कथित सफाई कर्मचारी नेता का गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

वीडियो में खुली दादागिरी दिखाते दिख रहा है सफाई कर्मचारी नेता, जातिसूचक शब्द बोले

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 03, 2018

आगरा। नगर निगम में सफाई कर्मचारी नेताओं की हनक है। एक सफाई कर्मचारी नेता का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें वो एसएफआई के साथ गुंडागर्दी कर रहा है। इस वीडियो के बाद नगर निगम में खलबली मची हुई है। अधिकारियों में इस बात को लेकर आक्रोश है तो सफाई कर्मचारियों का नेता अपनी नेतागिरी चमकाने की जुगत भिड़ा रहा है। बताया गया है कि नगर निगम में कथित सफ़ाई कर्मचारी नेता हरीबाबू चौहान का बेरोकटोक आना जाना है। वो अपनी दबंगई दिखाता है। बीते दिवस हरीपर्वत वार्ड एक के एसएफआई अनिल कुमार को जाती शब्द बोलते हुए और जूता उतारकर की मारपीट साथ में गुंडे लेकर पहुंचा था। कथित नेता अपने बेटे अजीत के स्थानांतरण होने पर आग बबूला हो गया। बता दें कि कथित नेता कई वर्षों से निगम अधिकारी की चमचागिरी कर रहा है, जिसके कारण उच्च पद पर बैठे अधिकारी अपने जूनियर कर्मचारियों का शोषण करा रहे हैं। इस वीडियो के बाद नगर निगम अधिकारियों में आक्रोश है। हालांकि कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।