पोषण के बारे में बताएंगे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्स ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्देश्य नौ माह से पांच साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक के साथ-साथ उनको क्या- क्या पोषक आहार दिये जाएं, के प्रति भी जागरूक किया जायेगा। इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि नौ माह से पांच साल के सभी बच्चोंका वजन भी किया जाये। बच्चों को स्तनपान के साथ-साथ क्या-क्या आहार दिये जा सकते हैं, कब दिये जा सकते है, साथ ही दिन में कितनी बार दिये जा सकते हैं, उसके बारेमें भी बताया जाएगा।