27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
रात्रि में क्या करती है आगरा पुलिस, देखें वीडियो
Play video

रात्रि में क्या करती है आगरा पुलिस, देखें वीडियो

पुलिस रात में क्या करती है, यह एक ऑटो चालक से सुनिए।
Google source verification

आगरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक इन दिनों गुप्त रूप से पुलिसिंग सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। कभी लाल बुलेट पर बुलेट राजा बन जाते हैं तो कभी कुछ। पुलिस रात में क्या करती है, यह एक ऑटो चालक से सुनिए। हुआ यह कि एक व्यक्ति गत रात्रि में बाहर से आया। शाहगंज से शास्त्रीपुरम जाना था। पृथ्वीनाथ फाटक निवासी ऑटोचालक ने जाने से साफ मना कर दिया। उसने कहा कि कारगिल त चलो। कारण पूछने पर बताया कि पश्चिमपुरी पर पुलिस चौकी (थाना सिकंदरा) है। पुलिस वाले इधर से तो जाने देते हैं, लेकिन लौटने में रोक लेते हैं। पूरी रात पुलिस चौकी में बैठाए रखते हैं। पुलिस वाले कहते हैं कि तुम चोरी करवाते हो। यही हाल कमलानगर पुलिस चौकी (थाना न्यू आगरा) का है। इसलिए इन दोनों पुलिस चौकियों के सामने से रात्रि में कोई ऑटोचालक नहीं निकलता है। पुलिस में सुधार कर रहे एसएसपी के लिए यह नई सूचना है, जो एक ऑटोचालक के माध्यम से मिली है।

ये भी पढ़ें

image