7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
आज है शनिवार, कौन है शनि पूजा का हकदार, देखें वीडियो
Play video

आज है शनिवार, कौन है शनि पूजा का हकदार, देखें वीडियो

पंडित रवि शर्मा ने कहा- शनि पूजा को लेकर तमाम तरह के भ्रम हैं। तथ्य यह है कि हर किसी को शनि पूजा नहीं करनी चाहिए।

Google source verification

आगरा। शनि की पूजा को लेकर तमाम तरह के भ्रम हैं। हर कोई शनि की पूजा कर रहा है। लगता है कि पूजा करने से शनि प्रसन्न हो जाएंगे और अच्छे फल देंगे। इस बारे में ज्योतिषवेत्ता पंडित रवि शर्मा का कहना है ऐसा नहीं है। तथ्य यह है कि शनि की पूजा उन लोगों को नहीं करनी चाहिए जिनकी कुंडली में शनि अच्छी अवस्था है और राजयोग कारक हैं। ऐसे लोग न तो शनि की पूजा करें और न ही तेल चढ़ाएं। शनि के सामने तेल का दीपक भी न जलाएं। इससे शनि खुश नहीं, नाराज होंगे।

यह भी पढ़ें

आज है शनिवार, शनि प्रतिमा की पूजा से बढ़ रहे व्यभिचार, वीडियो में देखिए कया करना चाहिए

 

ऐसी स्थिति में करें पूजा

पंडित रवि शर्मा ने बताया कि हमें केवल उन्हीं ग्रहों की पूजा करनी चाहिए जो नीच की स्थिति में हैं या अप्रसन्न हैं। जो ग्रह अच्छी स्थिति में हैं, राजयोग कारक हैं, उनकी पूजा न करके उनका रत्न धारण करन चिहए। शनि हमारी कुंडली में अच्छी स्थिति में हैं या नहीं, यह कुंडली देखकर तय होगा। उन्होंने फिर दोहराया कि शनि मूर्ति के आगे हमको नहीं आना चाहिए भले ही शनि अच्छी स्थिति में हों। शिला रूप और लोहे की पत्ती के रूप में शनि हैं, तो उन पर तले चढ़ा सकते हैं, लेकिन तभी जब कुंडली में नीच की स्थिति में हों।

यह भी पढ़ें

जानें मोटापा दूर करने का ज्योतिषी उपाय, देखें वीडियो

 

यह भी पढ़ें

कन्या के विवाह में अड़चनें आएं तो करें ये उपाय