पितरों का कर्ज चुकाने का महीना
पितृपक्ष हमारे पूर्वजों का कर्ज चुकाने का महीना माना जाता है। हमारे जीवन के लिए उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम सब श्राद्ध पक्ष के दौरान उन्हें याद करते हैं, साथ ही उनके स्थान पर किसी को भोजन कराकर, तर्पण करके उन्हें सम्मान देते हैं। माना जाता है कि ये भोजन सीधे पितरों तक पहुंचता है और वे प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष के दौरान यदि कोई शुभ कार्य किया जाए तो हमारा ध्यान उस कार्य में लग जाएगा और हम अपने पितरों पर पूरा ध्यान नहीं रख पाएंगे। इसलिए इन दिनों में किसी भी तरह के शुभ काम करने वर्जित माने गए हैं। इसके अलावा चूंकि ये महीना पितरों के कर्ज चुकाने का है, कर्जदार कोई नई वस्तु भला कैसे खरीद सकता है, इस मान्यता के कारण इन दिनों में कोई भी नई वस्तु खरीदने से परहेज किया जाता है।