8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में होगा विधवा-विधुर परित्यक्ता-तलाकशुदा व दिव्यांग जनों का सर्वजातीय परिचय सम्मेलन

- बेरंग जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास कर रही सत्यमेव जयते - परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू, बनेंगे जोड़े, होगा सामूहिक विवाह, पोस्टर किया जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 26 Jul 2019, 8:14 AM IST

Widows widower

Widows widower

आगरा। शिक्षा, चिकित्सा, भोजन व गो सेवा सहित कई सेवा प्रकल्प कुशलता पूर्वक संचालित कर रही शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते एक और अनूठी पहल कर रही है। इस पहल के तहत आगरा में शीघ्र ही विधवा, विधुर, परित्यक्ता, तलाकशुदा व दिव्यांग जनों का सर्व जातीय व सर्व समाजी निशुल्क परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन द्वारा बेरंग जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजकों द्वारा परिचय सम्मेलन का पोस्टर जन जागरूकता हेतु विमोचन कर जारी किया गया।

ये भी पढ़ें - UP BIG NEWS: घर में हुआ अचानक जोरदार विस्फोट, तीन लोग बुरी तरह झुलसे

9 नवंबर को होगा विवाह
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि परिचय सम्मेलन में दिव्यांगों के जितने भी जोड़े बनेंगे,उनका सामूहिक विवाह नौ नवम्बर को संस्था द्वारा करवाया जाएगा। सभी दिव्यांग जोड़ों को घर-गृहस्थी का जरुरी सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। सम्मेलन की संयोजक नूतन अग्रवाल ज्योति ने बताया कि परिचय सम्मेलन में सहभागिता करने के इच्छुक लोग संजय प्लेस- कपड़ा मार्केट स्थित संस्था कार्यालय, बल्केश्वर चौराहा स्थित प्रकाश क्लॉथ स्टोर, कर्मयोगी एंक्लेव स्थित ब्लूमिंग डेल स्कूल, भगवान टॉकीज स्थित होटल आशादीप, बल्केश्वर स्थित कपड़ा मंदिर, राजा मंडी स्थित नीरज टेक्सटाइल, शहजादी मंडी स्थित पार्वती देवी क्लॉथ स्टोर, सुभाष बाजार स्थित हरिश्चंद्र प्रदीप कुमार तथा देव नगर खंदारी स्थित के 34 से पंजीकरण फॉर्म ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Crime in Mathura आरके पुरम में डकैती, तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला के नाक-कान नोंचे

ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ वीरेंद्र गुप्ता, पंडित मनीष शर्मा, अशोक गोयल, उषा बंसल, ब्रज लता गोयल, नंदकिशोर गोयल, रवि बंसल, विनोद गोयल, रश्मि गर्ग, वीना गर्ग, सुनीता सिंघल, वीरेंद्र गोयल, राम भाई व हरदयाल विकलांग केंद्र से सुनील अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक में सरकार गिरी, कांग्रेस सड़क पर, देखें वीडियो