यह था पूरा मामला
14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में ताजगंज के कहरई गांव निवासी कौशल किशोर रावत शहीद हो गए थे। सरकार द्वारा शहीद की शहादत को नमन करते हुए शहीद स्मारक के लिए जमीन, अस्कूल का नाम शहीद के नाम पर और गांव में शहीद के नाम से द्वार बनाने की घोषणा की थी। वहीं पुलिस और शिक्षकों ने अपना एक दिन का वेतन शहीद को देने को कहा था।शहीद की पत्नी ने बीती 24 जून को वीडियो वायरल कर सरकार पर आरोप लगाए थे और जल्द मांग पूरी न होने पर आत्महत्या करने की बात कही थी। शहीद की पत्नी ने मांग की है कि उनके पति की शहादत का मजाक बनाया गया है। शिक्षकों के एक दिन का वेतन करीब 65 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा है। ढाई साल बीत जाने के बाद भी उन्हें वह पैसा नहीं मिल सका है। वह पैसा या तो शिक्षकों को वापस किया जाए या फिर उन्हें दिया जाए। पति की प्रतिमा का अनावरण किया जाए। स्कूल का नाम पति के नाम पर रखा जाए। गांव में द्वार बनवाया जाए।सरकार द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक उन्हें जमीन दी जाए।
यह भी पढ़ें—