8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसे समझा था Bhoot, Tiger और Lion वह निकला कुछ और.. उड़े होश, देखें वीडियो

-आगरा- ग्वालियर हाईवे के निकट गांव की घटना-रात्रि में अजीब आवाजों से दहशत में आए लोग-Wild life SOS टीम ने पकड़ा तो लकड़बग्घा निकला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Jul 2019, 12:28 PM IST

Wild life SOS

Wild life SOS

आगरा। थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव सिंगेचा (आगरा- ग्वालियर हाईवे से एक किलोमीटर अंदर) के खेतों में अजीब तरह की आवाजें आ रही थीं। गांव में शोर मचा गया कि भूत है। कुछ लोग हिम्मत करके आवाज की ओर गए। आवाज आ रही थी, लेकिन कुछ नजर नहीं आ रहा था। लोगों ने टॉर्च की रोशनी डाली तो एक गुफानुमा स्थान पर हलचल दिखाई दी। फिर शोच गया कि शेर आ गया है। किसी ने कहा, नहीं टाइगर है। इस घटनाक्रम का समापन हुआ तो पता चला कि यह तो लकड़बग्घा है।

ये भी पढ़ें - Yogi sarkar का Budget आज, आगरा, शाहजहांपुर और बरेली को सौगात मिलने की आशा

दहशत में आ गए लोग
घटना सोमवार रात्रि की है सुंदर सिंह पुत्र गया प्रसाद ने सबसे पहले आवाज सुनी थी। वे कुछ लोगों को लेकर गांव के बाहर खेतों में आए। टॉर्च की रोशनी डाली। देखा कि एक जानवर गुफा में बिलबिला रहा था। ऐसा लगा कि दर्द से कराह रहा है। जानवर की बनावट बाघ जैसी थी। किसी ने कहा, नहीं यह तो शेर का शावक है। लोग दहशत में आ गए। तरह-तरह की बातें होने लगीं।

ये भी पढ़ें - ताजमहल पर आरती का ऐलान करने वाले शिवसेना नेता का निष्कासन पत्र हुआ वायरल, सच्चाई चौंकाने वाली...

लकड़बग्घा निकला
किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस आ गई। लोगों को हिम्मत भी आ गई। पास जाकर देखा तो यही लगा कि बाघ का बच्चा है। मयंक त्यागी ने बताया कि वाइल्ड लाइफ एसओएस को फोन किया गया। वहां से एक टीम आई। टीम को भी लगा कि यह शेर प्रजाति का हो सकता है। पकड़ने के सारे इंतजाम कर लिए गए। जब उसे घेरकर पिंजरे में लाया गया तो पता चला कि यह तो लकड़बग्घा है। उसके चोट लगी थी या बीमार था। इस कारण चिल्ला रहा था और तड़प रहा था। वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम ने कहा कि इसका इलाज किया जाएगा। स्वस्थ हो जाने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। लकड़बग्घा के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही भूत, शेर, बाघ की दहशत दूर हो गई।

ये भी पढ़ें - पसीना मेकअप पर नहीं करेगा असर, इस तरीके से करें पार्टी के लिए खुद को तैयार