27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरे परिधान दम्पति प्रतियोगिता की जानिये कौन रहीं विजेता

भारत विकास परिषद की सावन माह की बैठक में नजर आयी तीज की मस्ती और उमंग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 21 Aug 2018, 5:03 PM IST

hare paridhan dampati pratiyogita

hare paridhan dampati pratiyogita

आगरा। भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा की सावन माह की बैठक में तीज की मस्ती और मंग भी नजर आयी। नुनिहाई स्थित होटल मधुश्री में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया व सावन और हरियाली तीज से सम्बंधित कई प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठाया।

ये भी पढ़ें - काफी दिनों से डरा रही थी ये इमारत, आज टला बड़ा हादसा

इस तरह हुआ आयोजन
कार्यक्रम में सवर्प्रथम सदस्य दम्पतियों के लिए हरे परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्य दम्पतियों को सावन के झूले पीहर न भूले विषय पर तीन मिनट की अभिव्यक्ति देनी थी। प्रतियोगिता में लगभग 35 दम्पतियों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार पिंकी व विकास जैन ने अपने खाते में दर्ज कराया। महिला सदस्यों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निर्णायक पूजा गुप्ता थीं। प्रथम स्थान पर गुंजन व द्वितीय स्थान पर काजल रहीं। सभी प्रतिभागियों को कनक सिंघल ने व मंजू सिंघल ने पुरस्कृत किया। अंत में सदस्यों को वैवाहित वर्षगांठ के उपहार प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें - ईद पर कुर्बानी को तैयार इन तीन बकरों के बारे में जानकर रह जायेंगे हैरान, जानिये क्या है इनकी खासियत

ये रहीं मौजूद
अध्यक्षता पूर्णिमा वर्मा, संचालन रितू गर्ग व अम्बा प्रसाद गर्ग ने किया। व्यव्थाएं नितिका भटनागर व बबिता भास्कर ने सम्भाली। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेन्द्र सिंघल, विष्णु अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, सुरेश जैन, अजय रंगीला, पवन अग्रवाल, महेश शर्मा, भास्कर गुप्ता, डॉ. ललित कुमार, पूजा अग्रवाल, रोहित सिंघल, आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - बकरीद पर इस दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जारी हुआ आदेश

पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलिदी गई। बृजेन्द्र सिंह वर्मा ने वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को बताया।

ये भी पढ़ें - पति करता था ऐसी हरकत, परेशान हो चुकी थी महिला, फिर उठाया खौफनाक कदम

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग